कैंट स्थित मैदान में मैच के दौरान बॉल डालता गेंदबाज। संवाद
शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में जीसीए ब्लू ने जीसीए को एक विकेट से हरा दिया। जीसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में सात विकेट खोकर 126 रन बनाए। टीम की ओर से साकार ने 33 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। हालांकि, विपक्षी गेंदबाजों की अतिरिक्त गेंदों का फायदा मिलने से जीसीए के खाते में 44 अतिरिक्त रन भी जुड़े।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीए ब्लू की टीम ने नौ विकेट खोकर 130 रन बनाते हुए जीत दर्ज की। टीम की ओर से निहाल वर्मा ने 36 रन बनाए, जबकि शौर्य ने सात रन का योगदान दिया। जीसीए ब्लू ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में एक विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। संवाद