फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम हत्याकांड: कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ शव का अंतिम संस्कार, आरोपियों के घर पर चल सकता है बुलडोजर

Sun, 02 Aug 2026 12:50 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के कांट क्षेत्र में गौतम मौर्य की हत्या के बाद शनिवार को दिनभर हंगामा हुआ। परिजनों ने हाईवे पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग की। अफसरों के आश्वासन पर माने। रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच गौतम का अंतिम संस्कार किया गया।  
 
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के कमलनैनपुर में युवक गौतम मौर्य की चाकू से गोदकर हत्या के बाद रविवार की सुबह शव का कड़ी सुरक्षा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटे की चिता को मुखाग्नि देते समय पिता बिलख पड़े। परिवार में चीत्कार मची रही। 

विज्ञापन


शुक्रवार की रात गौतम मौर्य की समीर ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। ग्रामीणों ने हत्यारोपी समीर को मौके पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। रात में ही आला कत्ल बरागदगी के लिए लेकर जाने के दौरान हत्यारोपी ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लग गई थी। 

लोगों ने आठ घंटे तक जाम रखा था हाईवे 
इसके बाद हिंदू संगठन और गांव के तमाम लोगों ने कांट थाने के सामने हाईवे को जाम कर दिया। इस बीच करीब आठ घंटे तक हाईवे जाम रहा। कई राउंड की वार्ता के बाद पुलिस ने कारवाही का आश्वासन देकर 7:45 बजे जाम खुलवा दिया था।
विज्ञापन

 
रविवार को गांव के बाहर खेत में कड़ी सुरक्षा में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बीच रोजा और सिंधौली के पुलिस बल के साथ सीओ सदर शुभम वर्मा और एसडीएम प्रभात राय भी मौजूद रहे। माना जा रहा कि अब आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई भी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें