फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की जमीन से कूड़ा हटाने के निर्देश

Thu, 05 May 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
रेलवे की जमीन से कूड़ा हटाने के निर्देश
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद ने बृहस्पतिवार सुबह अफसरों को साथ शहर के कई इलाकों में जाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। डीएम के निर्देश पर गठित विभिन्न विभागों के अफसरों की 17 टीमों ने वार्डों में भ्रमण करके सफाई व्यवस्था देखी और गंदगी के ठिकाने चिह्नित किए। इस दौरान नगरपालिका परिषद के अफसरों और सफाई कर्मियों के चेहरों पर हवाइयां उड़ती रहीं। इस दौरान सफाई कर्मियों द्वारा ऐवजी में रखे गए कर्मचारी कहीं नजर नहीं आए। 
विज्ञापन

निरीक्षण के लिए डीएम विजय किरन सुबह सात बजे सबसे पहले नगरपालिका परिषद पहुंचे। उन्हें नगरपालिका परिषद कार्यालय बंद मिला। सफाई स्टाफ विभिन्न वार्डों में ड्यूटी पर भेजा जा चुका था। डीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की 17 टीमें गठित कर उन्हें वार्डों में सफाई व्यवस्था देखने को भेजा। उनके निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह मोहल्ला मामुड़ी, एसडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ऐमनजई जलालनगर, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जय प्रकाश दलेलगंज और दीवान जोगराज और तहसीलदार आेंकार नाथ वर्मा मोहल्ला ककरा का निरीक्षण करने निकले। डीएम ने कानूनगो और लेखपालों की टीमों को अन्य क्षेत्रों में रवाना किया। डीएम खुद मोहल्ला निसरजई की ओर रवाना हुए। वहां रेलवे बाउंड्रीवाल से लगे मालगोदाम रोड पर रेलवे की जमीन पर सिविल एरिया का काफी कूड़ा जमा था, जिसे देखकर डीएम के कदम रुक गए। उन्हाेंने क्षेत्र के सफाई नायक को एक सप्ताह के अंदर रेलवे परिसर से कूड़ा साफ करके रिपोर्ट देने को कहा। ढका तालाब की नाली कूड़े-गंदगी से पटी देख डीएम ने खासी नाराजगी व्यक्त की। डीएम को क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कूड़ादान न होने से सड़क किनारे कूड़ा डालना मजबूरी है। इस पर डीएम ने नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी मुनेंद्र सिंह राठौर को शहर के मुख्य स्थानों पर कूड़ादान रखने और सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर सफाई सुपरवाइजर को निलंबित करने के निर्देश दिए। तारीन जलालननगर और ऐमनजई के सीमा क्षेत्र वाले नाले, बर्फखाना मोड़ की पुलिया और गदियाना में सुजात खां की पुलिया के पास गंदगी का निस्तारण एक सप्ताह में करने के निर्देश डीएम ने दिए हैं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने लोगों से बातचीत कर सफाई व्यवस्था पर सबकी राय जानी। उन्होंने कहा कि नियमित सफाई न होने पर उन्हें सूचित करें और स्वयं भी इलाके में सफाई बनाए रखने में सहयोग करें। डीएम ने कहा कि नगर में 506 सफाई कर्मी। सभी सफाई कर्मचारी वार्डों के दस-दस मोहल्लों की जिम्मेदारी संभालें तो दस दिन के अंदर शहर साफ-सुथरा नजर आने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें