फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में दी गई गणपति को विदाई...बरसा गुलाल

विज्ञापन
पुवायां में निकाली गई भगवान गणेश की शोभायात्रा। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
पुवायां। नगर में गणेश चतुर्थी के मौके पर शुरू हुआ गणेश महोत्सव शनिवार को भक्तिभाव और श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया।
विज्ञापन

मोहल्ला चौराहा बाजार स्थित शिव मंदिर में स्थापित की गई गणेश मूर्ति की सुबह पूजा अर्चना कर हवन पूजन किया गया। इसके बाद बैंडबाजों और गणपति बप्पा की जय-जयकार के बीच शोभायात्रा निकाली गई। देवस्थान मंदिर में भगवान गणेश की आरती कर विदाई दी गई।
इसके बाद भगवान गणेश की मूर्ति को गोमती नदी पन्नघाट ले जाकर विदाई दी गई। आयोजन में पवन अग्रवाल, राजकिशोर, विशाल गुप्ता, प्रभात गुप्ता, महादेव मराठा, मनोज, दीपक, सोनू भारद्वाज, रवि, शुभ अग्रवाल, राजीव वर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, रामजी कपूर, जेपी गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन

-
श्रीराम-लक्ष्मण ने निभाया धर्म रक्षा का दायित्व
पुवायां। गांव जेबा के सिद्धेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीरामकथा में कथा व्यास अरविंद दीक्षित ने श्रीराम-लक्ष्मण द्वारा यज्ञ की रक्षा किए जाने का प्रसंग सुनाया।
उन्होंने बताया कि ऋषि-मुनियों के यज्ञ में राक्षस बाधा उत्पन्न करते थे। ऋषियों की रक्षा और यज्ञ को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण ने राक्षसों का सामना किया। कथा व्यास ने भगवान राम के आदर्श चरित्र, आज्ञाकारिता और धर्म की रक्षा के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों का वर्णन किया। प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। कथा के बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन


23 सितंबर को सत्संग करेंगे संत सुदामा महाराज



शाहजहांपुर। ठाकुर सुदामा आध्यात्मिक मानव सेवा संस्थान, अलीगढ़ की ओर से 23 सितंबर को ओसीएफ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इसमें संत सुदामा महाराज सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे। यह जानकारी राकेश भटनागर ने दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें