फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति उत्सव में लगे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

विज्ञापन
चौक में श्री गणेश का पूजन करता श्रद्धालु । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गणेश महोत्सव के तीसरे दिन पंडालों में गणपति बप्पा मोरया का जयघोष गूंजता रहा। कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शाम को महाआरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। शुक्रवार को सूर्य उदय होने के साथ ही भगवान गणेश के दर्शन के लिए भक्त पंडालों में पहुंचना शुरू हो गए। भगवान की आरती और कथा के श्रवण किया।
विज्ञापन

सूर्यास्त होते ही श्रद्धालु विघ्नहर्ता के दर्शन को निकल पड़े और गजानन की स्तुति में शामिल हुए। देर रात तक पंडालों में दर्शनों का सिलसिला जारी रहा। पंडालों में आरती-गीत गूंजते रहे। आरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद चखा मठिया के महाराजा, चौक के राजा, लाला रामचरन धर्मशाला में पार्वती नंदन की धूम रही। भक्तों ने ढोल ताशों की थाप पर थिरकते हुए अपने इष्ट देवता का आह्वान किया। मठिया के महाराजा में शिव विवाह का मंचन किया गया।
मठिया के महाराजा के पंडाल में बहुत ही सुंदर तारकसुर वध का मंचन किया गया। शिव के पुत्र कार्तिकेय द्वारा असुर का संहार किए जाने का मंचन देख श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। नवचेतना कला परिषद के कलाकारों ने गणेश जन्म की लीला प्रस्तुत की। सीतापुर से आए कलाकारों ने अघोरी श्मशान की सजीव झांकी से दर्शकों का मन मोह लिया। मठिया महाराजा के कमेटी के सारे सदस्यों ने कार्यक्रम का आनंद उठाया।
विज्ञापन

मनोज शर्मा, रानू शर्मा, शैलेंद्र सिंह, सुधीर गुप्ता, अंकुर कटियार, निशित मिश्रा, शानू शर्मा, मनोज अग्रवाल, विमल, किशोर, अरुण रस्तोगी, सुमित जेटली, शिवशंकर सिंह, मनोज शर्मा, अरुण रस्तोगी, अमित वैश्य, सुनील बंसल, विमल, किशोर कपूर, शैलेंद्र सिंह, आयुष शर्मा, सुधांशु शुक्ला, उत्कर्ष सक्सेना, निश्चल रस्तोगी, अमित कटिहार, पवन अग्रवाल, तुषार कपूर आदि मौजूद रहे।

गणेश उत्सव में आरती करते श्रद्धालु । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें