फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.78 लाख क्विंटल गन्ना का निगोही मिल ने जारी किया इंडेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गत पेराई सत्र का संपूर्ण बकाया गन्ना मूल्य भुगतान चुकता करने में आगे रही गिरगिचा (निगोही) स्थित डालमिया चीनी मिल ने पेराई सत्र 2019-20 शुरू करने की पहल कर दी है। सात नवंबर से खरीद शुरू करने के लिए मिल प्रबंधन ने बृहस्पतिवार को 1.78 लाख क्विंटल गन्ना का इंडेंट (मांग पत्र) भेज दिया है। अधिकारियों ने सभी तौल लिपिकों की तैनाती कर उन्हें तौल लाइसेंस एवं परिचय पत्रों के साथ क्रय केंद्रों पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि निगोही मिल की दैनिक पेराई क्षमता 90000 क्विंटल है और शुरुआत में दो दिन पेराई के लिए गन्ना की मांग की गई है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम ने बताया कि मिल अधिकारियों ने सात नवंबर के लिए 28000 क्विंटल एवं आठ नवंबर के लिए 1.50 लाख क्विंटल गन्ना की मांग भेजी है और इसके सापेक्ष किसानों को शुक्रवार तक पर्चियां जारी हो जाएंगी। पर्चियां प्राप्त करने मेें किसानों को कोई असुविधा नहीं हो, इसे ध्यान में रखते हुए किसानों को इस आशय के एसएमएस भेजे जा रहे हैं कि वे क्षेत्र की सहकारी गन्ना समितियों से संपर्क कर लें।
डीसीओ ने बताया कि जनपद की पांचों मिलों समेत हरदोई जिले की लोनी एवं रूपापुर मिल, खीरी जिले की अजवापुर मिल और बरेली की फरीदपुर चीनी मिल भी जनपद केकिसानों से गनना खरीद करती हैं। फिलहाल, लोनी मिल ने चार, पांच व छह नवंबर के लिए गन्ना की मांग भेजी है। जिला गन्ना अधिकारी के अनुसार किसानों को कोई समस्या होने पर गन्ना विभाग के टोल फ्री नंबर 18001213203 पर फोन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों से घटतौली की शिकायत मिलने पर संबंधितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें