फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा, रामगंगा में फिर आया उफान, बाढ़पीड़ितों की बढ़ीं दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/मिर्जापुर। गंगा और रामगंगा का जलस्तर फिर बढ़ने के कारण कलान तहसील में मिर्जापुर से लेकर परौर तक नदियों के किनारे स्थित गांवों में रहने वाले बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां भी बढ़ने लगीं हैं। बाढ़ से घिरे ग्राम पंचायत पैलानी उत्तर के मजरा आजाद नगर के बाशिंदे दोबारा ऊंचे स्थानों पर शरण लेने के लिए अपने घरों से पलायन करने लगे हैं। प्रशासन ने बाढ़ पीड़ितों को सिर्फ एक बार खाद्यान्न किट और केरोसिन वितरण कर पल्ला झाड़ लिया। मगर दवाएं, खाना पकाने को ईंधन और पशुओं का चारा नहीं मिलने से बाढ़ पीड़ित बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें