फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंची, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Sun, 02 Aug 2026 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कलान में भैंसार ढाई घाट पर गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। मध्य गंगा बैराज बिजनौर से 2,14,408 क्यूसेक पानी और छोड़ दिया गया है। इससे गंगा का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने कलान की बाढ़ चौकियों को अलर्ट करते हुए एडवाइजरी जारी की है। गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 35 सेंटीमीटर नीचे रह गया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कलान क्षेत्र की सभी बाढ़ चौकियाें को 24 घंटे सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। रोस्टर के अनुसार राजस्व, पुलिस व स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाए। लाउडस्पीकर से प्रचार कराकर आमजन को सतर्क करने, ग्रामीणों व पशुओं को नदी तट से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि गंगा नदी खतरे के निशान के करीब है। दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने से कलान क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इसको देखते हुए सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें