फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Link Expressway: आगरा और बुंदेलखंड से जोड़ा जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे, छह जिलों को फायदा, जल्द होगा भूमि अधिग्रहण

Wed, 24 Sep 2025 08:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

लिंक एक्सप्रेसवे के जरिए गंगा एक्सप्रेसवे को आगरा और बुंदलेखंड एक्सेप्रसवे से जोड़ने की परियोजना पर काम शुरू हो गया है। इससे शाहजहांपुर समेत छह जिलों को फायदा होगा। शाहजहांपुर जिले में करीब एक हजार किसानों की जमीन ली जाएगी। 
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा एक्सप्रेसवे को आगरा एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह लिंक एक्सप्रेसवे छह जनपदों को जोड़ेगा। इसके बनने से लोग आगरा होते हुए राजस्थान तक पहुंच सकेंगे। इसमें शाहजहांपुर के जलालाबाद तहसील की तीन ग्राम पंचायत आ रही हैं। इनकी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईडा) ने इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जलालाबाद तहसील की तीन ग्राम पंचायतों की 36 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण करीब एक हजार किसानों से किया जाएगा। प्रशासन की ओर से किसानों की सूची तैयार कर ली गई है। प्रशासन की ओर से किसानों से आपत्तियां मांगी हैं। आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद बैनामों की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: एसएसपी अनुराग आर्य ने दरोगा को किया निलंबित, पीड़ित से रिश्वत लेते वीडियो हुआ था वायरल
विज्ञापन


लिंक एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे ये जिले 
गंगा एक्सप्रेसवे को आगरा एक्सप्रेस-वे और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद से शाहजहांपुर और हरदोई से जुड़ेगा। कन्नौज और मैनपुरी के बीच यह लिंक एक्सप्रेस-वे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा।

विज्ञापन

जल्द शुरू होगी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया 
जलालाबाद तहसील में अल्हागंज क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर, अशरफपुर, रमापुर बझेड़ा ग्राम पंचायत आ रहीं हैं। अल्हागंज में रूपापुर चौराहा पर एक्सप्रेसवे का इंटरचेंज बनाया जाना प्रस्तावित हुआ है। जलालाबाद तहसीलदार अनुराग दुबे ने बताया कि यूपीईडा की ओर से फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भूमि के अधिग्रहण के लिए आपत्तियां मांगी गईं हैं। इनके निस्तारण के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

शाहजहांपुर के एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे को आगरा और बुंदलेखंड एक्सेप्रसवे से जोड़ने की परियोजना पर काम शुरू हो गया है। शाहजहांपुर जिले में अल्हागंज की तीन ग्राम पंचायतों के किसानों की जमीन इस परियोजना में आ रही है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें