फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोल चक्कर पर अटका गंगा एक्सप्रेस-वे, पर महाकुंभ से पहले शुरू होने का दावा

Sun, 10 Nov 2024 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर मार्ग से नगरिया जाने वाले रास्ते पर गांव कलक्टरगंज के पास निर्माणाधीन अंडरपास। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण गोल चक्कर (इंटरचेंज) के पास अटक गया है। इसके अलावा निर्माण कंपनी ने फ्लाईओवर, अंडरपास, एप्रोच व सर्विस रोड बना ली है। शेष बचा करीब 15 फीसदी कार्य भी महाकुंभ से पूर्व दिसंबर के अंत तक पूरा होने का दावा अफसर कर रहे हैं।
विज्ञापन

बदायूं से हरदोई की तहसील सवायजपुर तक एक्सप्रेस-वे के करीब 160 किमी हिस्से का निर्माण कार्य राजस्थान की कंपनी एचडी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड करा रही है। जनपद में एक्सप्रेस-वे का 42 किमी हिस्सा 44 गांवों से होकर गुजरा है। जनपद में एक्सप्रेस-वे का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन बीच में तीन बड़े कार्य पूरे होने हैं। इनमें फर्रुखाबाद-बरेली हाईवे और शाहजहांपुर रोड क्रॉस करने के लिए फ्लाईओवर और बुधुआना के पास बहगुल नदी पर निर्माणाधीन पुल शामिल है। करीब 40 अंडरपास और कई जगह सर्विस रोड व फ्लाईओवर के एप्रोच रोड भी बनाए जा रहे हैं।
कार्यदायी कंपनी के अभियंताओं का कहना है कि फ्लाईओवर और पुल पर लोहे की चादरें डालने व एप्रोच रोड पूरा करने का काम तेजी से किया जा रहा है। उनका कहना है कि सभी अंडरपास बना लिए गए हैं। कलक्टरगंज-नगरिया मार्ग के किनारे नहर होने के कारण यहां बनने वाली सर्विस रोड पर भी अंडरपास निर्माणाधीन है। बता दें कि शासन ने अगले वर्ष प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेला से पहले एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

00
अलग से किया गया जमीन का अधिग्रहण
शाहजहांपुर रोड पर बारह पत्थर चौराहे के आगे विश्राम नगर में एक्सप्रेस-वे पर जनपद से वाहनों के चढ़ने व उतरने के लिए गोल चक्कर (इंटरचेंज) बनना प्रस्तावित है। इसके लिए अलग से जमीन का अधिग्रहण किया गया है। काफी समय पहले वहां फ्लाईओवर बनाने का काम शुरू हुआ, लेकिन निर्माण की गति काफी धीमी है। वहां अभी तक सिर्फ पिलर खड़े हो पाए हैं। इसके अलावा कई जगहों पर रेस्ट एरिया बनाने का काम भी चल रहा है। निर्माण कंपनी के डिप्टी मैनेजर रूपेश यादव ने बताया कि यह दोनों कार्य फरवरी तक पूरे हो जाएंगे।
000

अंतिम चरण में पहुंचा एयर स्ट्रिप बनाने का काम
एक्सप्रेस-वे पर गांव नगला ताल्लुके खंडहर, खूंटा नगला, दियुरा और पीरू चढोकर के अलावा सदर तहसील के गांव झरहर हरीपुर समेत पांच जगहों पर हवाई पट्टियां निर्माणाधीन हैं। कार्यदायी कंपनी के डिप्टी मैनेजर ने बताया कि हवाई पट्टियां बनाने का काम अंतिम दौर में है।
000

एक्सप्रेस-वे बनाने का 85 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। दोनों फ्लाईओवर और बहुगुल नदी के पुल पर कराए जा रहे कार्य इसी माह पूरे हो जाएंगे। प्रयास है कि शासन के निर्देशानुसार दिसंबर के अंत तक एक्सप्रेस-वे से आवागमन शुरू करा दिया जाए।
विज्ञापन

-रूपेश यादव, डिप्टी मैनेजर, एचडी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें