फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर दो व तीन मई को उतरेंगे लड़ाकू विमान, तैयारियां तेज

Sun, 20 Apr 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर के जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेसवे की नवनिर्मित हवाई पट्टी पर आगामी दो व तीन मई को सेना के लड़ाकू विमान उतरेंगे। पूर्वाभ्यास की तारीखें तय होने के साथ ही हवाई पट्टी क्षेत्र में पुलिस और प्रशासनिक हलचलें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


पांच दिन पहले एक्सप्रेसवे का बरेली से आए वायु सेना के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। उन्होंने जो दिशा-निर्देश दिए थे, उसके अनुरूप निर्माण कंपनी के अधिकारी हवाई पट्टी के पांच किलोमीटर के दायरे में जरूरी व्यवस्थाएं कराने में जुट गए हैं। चमरपुर कलां से खंडहर गांव के बीच पांच किमी लंबी हवाई पट्टी का निर्माण किया गया है। इसमें चमरपुर कलां, चमरपुर खुर्द, चढोकर, खूंटा नगला, दियुरा व पीरू गांव की जमीनें ली गई हैं।

वायुसेना के अधिकारियों ने हवाई पट्टी का बारीकी से निरीक्षण किया था। उन्होंने सामरिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए वहां लड़ाकू विमानों को उतारने का अभ्यास कराने के लिए कई व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए थे। इनमें हवाई पट्टी के आसपास के गांवों में किसी संदिग्ध व्यक्ति के आकर रुकने का अभियान चलाकर जांच कराने, छुट्टा पशुओं की घुसपैठ रोकने के लिए तारों की बाड़ लगाने, विमान उतारने के अभ्यास के दौरान पूरे क्षेत्र में कई स्तर की सुरक्षा व्यवस्था कराने आदि निर्देश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें