फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा-रामगंगा के घटने पर भी  तेज बहाव से गर्जती नदियां

Thu, 28 Jul 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
बाढ़ की आशंका - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
क्षेत्र से होकर बहने वाली गंगा-रामगंगा के  जलस्तर में कमी आ रही है। घटते जलस्तर से नदी का बहाव काफी तेज हो गया है। ढाईघाट में निर्माणाधीन पुल से पानी की तेज लहरें टकराने से गंगा मइया की गर्जना बढ़ गई है।
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में कमी आने से गांव चौंरा में भरा बाढ़ का पानी निकलने लगा है। ढाईघाट मार्ग भी बाढ़ के पानी से खुल गया है। बुधवार तक गंगा की बाढ़ से घिरे आजादनगर में पहुंचने के लिए रास्ते खुल गए हैं। इससे गंगा के खादर के बाशिंदे राहत महसूस कर रहे हैं।
उधर, रामगंगा के घटने से कुनिया शाहनजीरपुर, हरिहरपुर, पहरूआ, मौजमपुर आदि गांवों में एक बार फिर भू-कटाव का खतरा टल गया है। नदी कुनियां शाहनजीरपुर और हरिहरपुर गांवाें के बीच कृषि भूमि का कटाव कर रही है। इससे कई किसान इस बाढ़ में भी जमीन कट जाने से भूमिहीन हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें