फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेशोत्सव : खिरनीबाग में बही भजनों की बयार... जमकर थिरके श्रद्धालु

विज्ञापन
चौक ​स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। महाराष्ट्र मराठा मंडल की ओर से आयोजित श्री गणेश महोत्सव में भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। खिरनीबाग में श्री रामकथा के दौरान कथावाचक ने श्रीराम जन्म की कथा सुनाई। इस बीच श्रद्धालु भजनों की रसधारा पर झूम उठे और जमकर नृत्य किया। अंत में भोग लगाकर आरती की गई। श्रद्धालुओं को प्रसाद का बांटा गया।
विज्ञापन

बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाए गए पंडाल में शुक्रवार की रात भगवान गणेश की स्तुति की गई। इसके बाद भोग लगाकर पूजा-अर्चना की गई। इस बीच रामकथा में कथाव्यास आचार्य प्रवीण दीक्षित जी ने भगवान राम के जन्म की कथा सुनाई। कथाव्यास ने कहा कि भगवान श्रीराम को धरती पर अवतरित होने के कई दिव्य कारण थे।
धर्म की स्थापना और रावण का वध प्रमुख वजह थी। आरती-पूजन नीरज बाजपेई व सुदामा शिंदे ने किया। इस मौके पर अर्जुन सूर्यवंशी, अनिल कदम, अक्षय कदम, योगेश कदम, आशीष गुप्ता, हर्षित गुप्ता, नंदा सूर्यवंशी, वंदना कदम, साक्षी कदम, सोनम त्रिपाठी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


फोटो 50
क्षत्रिय धर्मशाला में भी की गई गणपति की पूजा-अर्चना
चौक स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में सजे चौक के राजा के पंडाल में शुक्रवार को भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। संजय वर्मा, युवराज वर्मा और सक्षम वर्मा ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इसके बाद आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संवाद

चौक स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें