फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पांच करोड़ से होगा गांधी भवन का कायाकल्प

Thu, 21 Nov 2024 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अमर उजाला में 17 नवंबर को प्रकाशित खबर
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एक बार फिर से गांधी भवन प्रेक्षागृह के नवनिर्माण की कवायद शुरू हो गई है। पांच करोड़ की लागत से गांधी भवन का कायाकल्प किया जाएगा। इस संबंध में नगर निगम ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है।
विज्ञापन

टाउनहॉल स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह शहर में रंगकर्म और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का बड़ा केंद्र है। बॉलीवुड स्टार राजपाल यादव समेत तमाम कलाकार यहां पर रंगकर्म की साधना कर चुके हैं। इसके बावजूद गांधी भवन की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती चली जा रही है। 2023 में 70 लाख से ज्यादा रुपये से मरम्मत कार्य किया गया था। इसके बावजूद एक साल में कुर्सियों के हत्थे उखड़ गए। सीलिंग और मंच का फर्श टूट गया। रंगकर्मी इसको लेकर लगातार शिकायत दर्ज कराते रहे हैं। अमर उजाला ने 17 नवंबर के अंक में एक साल भी नहीं चला 70 लाख से हुआ मरम्मत कार्य शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया था। अब नगर निगम ने फिर से गांधी भवन के जीर्णोद्धार के लिए पांच करोड़ रुपये स्वीकृत कराने के लिए शासन को पत्र भेजा है।

रुपयों के दुरुपयोग का लगाया आरोप
मंथन आर्ट्स सोसाइटी के अध्यक्ष शिवा सक्सेना ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को पत्र देकर पूर्व में गांधी भवन प्रेक्षागृह में कराए गए जीर्णोद्धार कार्य में मनमानी करने का आरोप लगाया है। शिवा ने बताया कि प्रेक्षागृह की दशा सुधारने में हाल के वर्षों में लगभग दो करोड़ रुपये लगाए गए, लेकिन सिर्फ खानापूरी ही की गई। उन्होंने नाटक के मंचन के समय रंगकर्मियों को होनी वाली समस्याओं को 17 बिंदुओं के जरिये डीएम के सामने रखा। इसमें पर्दों की स्थिति ठीक न होना, मंच का टूटा होना, लाइट की दिक्कत, एसी खराब होने, कुर्सियां टूटी होने, किराया बढ़ाने आदि बिंदुओं को उठाया गया। उन्होंने गांधी भवन निगरानी समिति का गठन किए जाने की भी मांग की है। शिवा ने बताया, डीएम ने सभी बिंदुओं को नवीनीकरण कार्य में शामिल कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



गांधी भवन प्रेक्षागृह के जीर्णोद्धार के लिए शासन को पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। इससे कुर्सियां बदली जाएंगीं। स्टेज, साउंड सिस्टम आदि बदलकर भव्य रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


- आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता निर्माण, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें