बंडा। करीब एक माह पहले छुट्टा पशु से बाइक टकराने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बंडा के गांव ऊधौपुर निवासी रामसनेही ने बताया कि उसका भाई गयादीन 25 अप्रैल को बाइक से घर आ रहा था। खुटार रोड पर आलमपुर के निकट उसकी बाइक पशु से टकरा गई। उसके सिर पर गंभीर चोट आई थी। बरेली के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। 26 मई को उसका निधन हो गया। संवाद