फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फुरकान ने बादल और राज्यपाल ने राजू पहलवान को दी शिकस्त

विज्ञापन
मीरानपुर कटरा में श्रीरामलीला मेले में आयोजित राष्ट्रीय विराट दंगल में कुश्ती के दांव-पेच दिखात
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। रामलीला मेले में आयोजित राष्ट्रीय विराट दंगल में मंगलवार को कुश्ती के कई मुकाबले हुए। उत्तराखंड के कलियर शरीफ के फुरकान पहलवान ने कानपुर के बादल पहलवान को 20 मिनट के मुकाबले में परास्त किया। बदायूं के राजपाल पहलवान ने रायबरेली के राजू पहलवान को शिकस्त दी।
विज्ञापन

जयपुर के विजय पहलवान और कानपुर के विक्रम पहलवान का मुकाबला बराबरी पर छूटा। फीलनगर के शिवम पहलवान और खुदागंज टेरा के आकाश पहलवान के बीच भी मुकाबला बराबरी पर रहा। हरियाणा के शाहिद पहलवान और कानपुर के बादल पहलवान के बीच 30 मिनट तक मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर समाप्त हुआ। मेरठ के यूनुस पहलवान ने बलरामपुर के बूटा पहलवान को परास्त किया।
शाम तक चले दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता लल्ला, इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह सेंगर, मुकेश सिंह समेत मेला कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें