फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन के अंदर गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद किया अंतिम संस्कार

Sun, 20 Aug 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की दबिश के दौरान मौत का शिकार हुए हरीराम यादव के परिजनों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी ना हो पाने तक अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। इससे पुलिस के हाथ पांव फू ल गए। बाद में पूर्व सांसद मिथलेश, पूर्व विधायक राजेश ने गांव पहुंच कर पुलिस को नामजद आरोपी सिपाही को पांच दिन के अंदर गिरफ्तार किए जाने का अल्टीमेटम देकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए राजी कर लिया। इसके बाद हरीराम के शव का अंतिम संस्कार किया गया। सपा नेताओं ने तय वक्त में गिरफ्तारी ना हो पाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार की रात हरीराम का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा। रविवार सुबह शव का अंतिम संस्कार होना था लेकिन मृतक के परिजनों ने नामजद की गिरफ्तारी ना होने तक अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। मामला तूल पकड़ता देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए। रविवार सुबह पूर्व सांसद मिथलेश कुमार, पूर्व विधायक राजेश यादव, ब्लाक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र यादव, डॉ. नवनीत यादव, संतोष यादव, जितेंद्र यादव, सगीर खां समेत बड़ी संख्या में सपाई गांव पहुंच गए। उन्होंने मृतक के परिजनों को समझा-बुझाकर पुलिस को नामजद आरोपी सिपाही को पांच दिन के अंदर गिरफ्तार किए जाने की चेतावनी भरी मांग की। इस दौरान गांव में भारी भीड़ के बीच परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इस अवसर पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। बता दें कि गांव बेहटा मुरादपुर के मझरा मझारा निवासी 55 वर्षीय हरीराम यादव के घर पुलिस ने शुक्र्तवार की रात दबिश दी थी। इस दौरान हरीराम की छत से गिरकर मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस पर छत से धक्का देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। मामले में आरोपी सिपाहियों पर रिपोर्ट दर्ज कराने को सपा के लोगों ने एसपी आफिस के बाहर धरना प्रदर्शन किया। तब आरोपी सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी ने नामजद सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें