फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: परिषदीय स्कूलों के 2.31 लाख विद्यार्थियों के खातों में भेजी राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से धनराशि उनके बैंक खातों में भेज दी गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जिले के 2 लाख 31 हजार 331 विद्यार्थियों के खातों में प्रति विद्यार्थी 1200 रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन

जिले के 2716 स्कूलों में दो लाख 91 हजार 195 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। पहले चरण में डीबीटी की धनराशि जारी की गई है। धनराशि विद्यार्थियों को दो जोड़ी यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्वेटर व अन्य आवश्यक शैक्षिक सामग्री खरीदने के उद्देश्य से दी गई है। विभाग का लक्ष्य है कि सभी विद्यार्थी समय पर आवश्यक सामग्री प्राप्त कर सकें और उन्हें पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यालय स्तर पर इसकी निगरानी करें और सुनिश्चित कराएं कि अभिभावक प्राप्त धनराशि से बच्चों के लिए यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्कूल बैग एवं अन्य निर्धारित सामग्री की खरीद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें