बंडा। गायत्रीनगर मोहल्ले में बुधवार को दोपहर फ्यूल स्टेशन के मालिक दिनेश जिंदल की गैरमौजूदगी में परिवार की एक महिला और उसके भाई ने घर में घुसकर उनकी मां संतोष रानी को पीटकर घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि गला दबाकर उनकी जान लेने का प्रयास किया गया और आरोपी उनके गले से सोने की चेन भी छीन ले गए। पुलिस ने मारपीट में घायल संतोष रानी का सीएचसी पर मेडिकल और उपचार कराया है, लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया मामले की जांच होने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद