फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एफएसओ का मीट की दुकानों पर छापा, दो दुकानें बंद कराईं

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह ने सोमवार को रामताल रोड पर मीट की कई दुकानों पर छापे मारकर वहां विभाग से निर्धारित मानकों के पालन की जांच की। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर उन्हाेंने मीट की दो दुकानें बंद करा दीं।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि रोड के किनारे मुर्गा काटकर मीट बेचने और वहां गंदगी फैलाने की स्थानीय लोगों से शिकायतें मिल रहीं थीं। उन्होंने बताया कि जांच में दो दुकानें मानक के अनुरूप संचालित होती नहीं पाई गईं। ये दुकानें बंद कराने के साथ ही संबंधित मीट विक्रेताओं को मुर्गे बंद स्थानों पर काटने और दुकानों में फ्रीजर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं। ये व्यवस्थाएं किए बगैर दुकानें खोलने पर मीट विक्रेताओं पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें