फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफएसडीए ने छापा मारकर भरे तीन नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। त्योहार पर सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर एफएसडीए ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को संभावित ठिकानों को चिह्नित करने के बाद शनिवार को एफएसडीए की टीम ने शहर में निगोही रोड और निगोही में कई दुकानों की जांच कर मावा, पनीर और बेसन के तीन सैंपल भरे। इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच में सैंपल फेल होने पर दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब तीन बजे जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा के नेतृत्व में टीम शहर में निगोही रोड पर पहुंची। यहां परचून, खोया आदि खाद्य सामग्री की दुकानों की चेकिंग की। इसके बाद टीम निगोही पहुंची और दुकानों की चेकिंग की। यहां से टीम ने तीन दुकानों से मावा, पनीर और बेसन के नमूने भरे। जिला खाद्य अधिकारी के मुताबिक अभियान के दौरान की 25 दुकानों की जांच की गई, इनमें परचून, दुग्ध उत्पाद, ढाबा आदि शामिल थे। तीन दुकानों में गड़बड़ी मिलने पर सैंपल भरे गए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जांच सैंपल फेल होते हैं तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि होली तक अभियान जारी रहेगा।
कई दुकानदारों ने टीम का किया विरोध
चेकिंग के दौरान कई दुकानदारों ने टीम का विरोध किया और टीम पर बेवजह उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए चेकिंग से रोकने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उनकी एक न सुनी। दुकानदारों को आरोप था कि कुछ लोगों को छोड़कर उनके यहां चेकिंग क्यों की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें