फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम का बंडा में छापा, सरसो तेल और बेसन के सैंपल भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। खाद्य विभाग की टीम ने शनिवार को बंडा पहुंचकर एक दुकान से सरसों का तेल और दूसरी दुकान से बेसन का सैंपल लिया है। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य विभाग को पुवायां, बंडा और खुटार में बड़े पैमाने पर मिलावटी सरसों तेल बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। राइस ब्रान में खतरनाक रंग और केमिकल मिलाकर सरसों का तेल बनाया जा रहा है। इसके भंडारण के लिए पुवायां में मिलावटी तेल के चार गोदाम बने हैं। चावल और चीनी की थोक की दुकान की आड़ में भी कुछ व्यापारी मिलावटी तेल का कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह खुटार और बंडा में भी मिलावटी सरसों का तेल खुलेआम बिक रहा है। त्योहार पर इसे खपाने की तैयारी देख अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया तो अधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए खाद्य विभाग की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शनिवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा के नेतृत्व में बंडा पहुंची टीम ने किराना की एक दुकान से सरसों के तेल और एक दुकान से बेसन का नमूना लिया। खाद्य विभाग की टीम के आने की जानकारी पाकर कई व्यापारी दुकानें बंद कर गायब हो गए। टीम जाने के बाद दुकानों को फिर खोला गया।
बंडा में सरसों के तेल और बेसन के नमूने लिए गए हैं। सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे और जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - रवि शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें