जलालाबाद में फैक्टरी में मिले माल को सील करते अधिकारी। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जलालाबाद में बृहस्पतिवार शाम खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बारहपत्थर चौराहे के पास संचालित कोल्ड ड्रिंक बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान वहां तैयार की जाने वाले कोल्ड ड्रिंक के चार नमूने लिए। फैक्टरी में नामी गिरामी कंपनियों के मिलते-जुलते नाम से शीतल पेय तैयार किये जाते थे। इनकी बड़े पैमाने पर सप्लाई ग्रामीण इलाकों में की जाती है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने बारहपत्थर चौराहे के पास बिलाल हुसैन ट्रेडर्स पर छापा मारा। यहां मिनरल वाटर के साथ ही चार तरह के फ्लेवर में कोल्ड ड्रिंक तैयार होता मिला। रवि कुमार ने बताया कि फैक्टरी में दो तरह का मैंगो शेक, नींबू पानी, रोज शेक तथा पाइन एपल नाम से कोल्ड ड्रिंक तैयार किया जाता था। बताया कि ये कोल्ड ड्रिंक अपोलो कंपनी के एक किस्म के पाउडर में लिक्विड व पानी मिलाकर तैयार किया जाता है। यह अखाद्य पदार्थ की श्रेणी में आता है। मैंगो शेक की पैकिंग बिल्कुल नामी कंपनी की तरह की जाती थी लेकिन इसमें स्पेलिंग में मामूली अंतर रखा जाता था। रवि कुमार ने बताया कि चारों पेय पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजवाए जा रहे हैं।