फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल, सब्जी उगाने वाले किसानों को मिलेगा अनुदान

Tue, 28 Jun 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शाकभाजी, विशेषकर कद्दू वर्गीय सब्जियों में शुमार लौकी, तोरई, करेला, खीरा आदि की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को अनुदान के तौर पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए जिले में नवीन उद्यान रोपण कार्यक्रम प्रभावी कर दिया गया है। चार दशक पहले तक जिले के पुवायां, सिंधौली, कांट, तिलहर आदि विकास खंडों में करीब 30 हजार हेक्टेयर में आम के बाग थे। बाद में बागों का बड़े पैमाने पर कटान शुरू हुआ तो रकबा घटकर बमुश्किल आठ हजार हेक्टेयर रह गया। यही हाल, सब्जियों की खेती का हुआ। गेहूं और धान का रकबा जैसे बढ़ा , जबकि सब्जियों का घटता गया। नवीन उद्यान रोपण कार्यक्रम में आम, अमरूद, केला आदि फलों के साथ सब्जियों की खेती का क्षेत्रफल बढ़ाने पर फोकस किया गया है। प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी चेतराम ने बताया कि 25 हेक्टेयर में आम, 20 हेक्टेयर में अमरूद और 50 हेक्टेयर में केला पौध रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी तरह 40 हेक्टेयर सब्जियों का रकबा बढ़ाया जाना है। आम रोपण पर प्रति हेक्टेयर 7650 रुपये, अमरूद पर 11502 रुपये और टिशू कल्चर केला रोपण पर 30739 रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जाएगा। 
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुदान का लाभ उन्हीं किसानों को देय होगा जो लोकवाणी केंद्र, जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे और विकास भवन स्थित उनके कार्यालय में विभागीय पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराएंगे। प्रभारी डीएचओ के अनुसार वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.यूपीएग्रीकल्चर.कॉम पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में उनके कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें