फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर से दक्षिण तक होंगे महाविद्यालय

Tue, 02 Jun 2015 11:53 PM IST
अजय अवस्थी, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा के क्षेत्र में यह जनपद कभी अति पिछड़ा माना जा रहा होगा, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब तो नर्सरी-केजी से लेकर सामान्य महाविद्यालयों और इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट कॉलेजों तक की भरमार हो चुकी है। इस क्षेत्र में शिक्षण संस्थाओं की बात की जाए तो पता चलता है कि वर्तमान में दो दर्जन से भी अधिक संस्थाएं छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारने में जुटी हैं। इतना ही नहीं, करीब आधा दर्जन महाविद्यालय और खुलने जा रहे हैं। ये महाविद्यालय इसी सत्र में खुल सकते हैं, क्योंकि उनके राह की सभी अड़चनें लगभग दूर हो चुकी हैं। कई ऐसे महाविद्यालय भी हैं, जिनमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर नवीन पाठ्यक्रमों की स्वीकृति अंतिम चरण में है। यानी अब अपने जनपद के छात्र-छात्राओं को निराश नहीं होना पड़ेगा। फिर चाहें वह शहर के हो या फिर ग्रामीण इलाकों के, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। पूरे जिले में ही महाविद्यालयों का जाल बिछने जा रहा है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित होने के बाद महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए संकट खड़ा होना लाजिमी है, लेकिन अब उतनी समस्या नहीं खड़ी होने वाली, जितनी महसूस की जा रही है। इसका कारण यही है कि महाविद्यालयों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हो रहा है। सिर्फ महाविद्यालयों में इजाफा ही नहीं हो रहा, बल्कि जो संस्थान पहले से संचालित हैं, उनमें कई ऐसे विषयों की कक्षाएं खुलने जा रही है, जो ग्रामीण अंचलों के छात्र-छात्राओं के लिए काफी उपयोगी साबित होंगी।

कहां से क्या-क्या मिलने वाली हैं सौगात
- एसएस कॉलेज में करीब एक दर्जन विषयों में पीजी कक्षाओं की सौगात मिल सकती है।
- जीएफ कॉलेज और विवेकानंद महाविद्यालय पुवायां में एमकॉम की कक्षाएं चलती नजर आएंगी।
- नवादा दरोवस्त स्थित सत्यपाल सिंह यादव महाविद्यालय में बीएससी होम साइंस की कक्षाएं संचालित होना प्रस्तावित हैं। वहीं, सत्यपाल सिंह डिग्री कॉलेज कलान और सिउरा में बीकॉम कक्षाएं खुलने वाली हैं।
विज्ञापन

- जनपद के तीन महाविद्यालयों में एग्रीकल्चर से बीएससी की कक्षाएं संचालित होने वाली हैं।
- तीन महाविद्यालयों (सन इंस्टीट्यूट, रामचंद्र सिंह मेमोरियल महाविद्यालय मिर्जापुर और विवेकानंद महाविद्यालय पुवायां) में बीएड की स्ववित्तपोषित मान्यता मिल रही है।
विज्ञापन

- धर्मजीत सिंह महाविद्यालय मिर्जापुर में पांच विषयों में एमएससी की कक्षाएं खुलने वाली हैं।

महाविद्यालयों की आने वाली है बाढ़
- शहर में वारिस महाविद्यालय खोलने के लिए संचालक को अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल चुका है।
- शहर में ही पुत्तूलाल चौराहा से आगे रुहेलखंड डिग्री कॉलेज बांहे फैलाए खड़ा है।
- चिलौआ में माता रमा देवी कन्या महाविद्यालय के इसी सत्र में खुलने की संभावना बढ़ गई है।
- पुवायां वालों को सावित्री देवी महाविद्यालय की सौगात मिल रही है।
- खुदागंज में ओशो ज्ञान विज्ञान महाविद्यालय छात्र-छात्राओं की प्रतीक्षा में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें