फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से लेकर शाम तक बिजली को तरसे रोजेदार

Sat, 20 Jun 2015 09:07 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकद्दस माह रमजान की शुरुआत होने के बावजूद 12 से 14 घंटे की बिजली कटौती में कोई राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को दोपहर से शाम तक हुई आपात कटौती के कारण बिजली ने करीब चार घंटे तक रोजेदारों को तरसाया।
विज्ञापन

सुबह के वक्त कई फीडरों पर लोकल रोस्टरिंग भी हुई, जिस कारण बिजली सप्लाई नाम मात्र को मिली। इस दौरान रोजा रखने वाले लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे।
पॉवर कारपोरेशन के अफसरों ने शुक्रवार को ही संकेत दे दिया था कि रमजान में बिजली कटौती से कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है। शुक्रवार को आधी रात के बाद से शुरू हुई कटौती शनिवार को दिन में भी प्रभावी रहने से यह साबित हो गया कि विभागीय अफसरों को रोजेदारों की कोई परवाह नहीं है।
 सुबह छह से आठ बजे तक कटौती लागू रहने के बाद दो घंटे को बिजली सप्लाई मिली और बाद में पॉवर नेटवर्क फिर से लड़खड़ाने लगा।
आमतौर पर दिन में 11 बजे से दोपहर दो बजे तक नियमित कटौती का समय नियत है, लेकिन शनिवार को दोपहर 12 बजे शहरी बाशिंदों को कुछ देर को बिजली मिलने के बाद आपात कटौती प्रभावी कर दी गई।
विज्ञापन

शाम चार बजे के बाद घरों में बत्ती तब जली, जब गर्मी का कहर कुछ कम होने के बाद रोजेदारों ने इफ्तारी की तैयारियां शुरू कीं। यही नहीं, शाम पांच बजे से एक घंटे की नियमित कटौती फिर से थोप दी गई।

सिस्टम कंट्रोल ने बदला कटौती का कार्यक्रम
रमजान के मद्देनजर पॉवर कारपोरेशन के लखनऊ सिस्टम कंट्रोल ने नौ घंटे की नियमित कटौती के कार्यक्रम में आंशिक फेरबदल कर दिया है।
एक्सईएन सिटी एके शुक्ला के अनुसार रोजेदारों की सुविधा को देखते रमजान के दिनों में रात दो बजे से सुबह पांच बजे तक और शाम छह बजे से रात 11 बजे तक बिजली सप्लाई जारी रखने का निर्णय किया गया है। इस अवधि में होने वाली नियमित कटौती को सप्लाई अवधि में समायोजित किया जाने लगा है।

कांग्रेसियों ने अफसरों को दी आंदोलन की चेतावनी
टाउनहाल के कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को हुई शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में रमजान के दौरान बिजली कटौती को रोजेदारों के साथ घोर अन्याय बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिजली सप्लाई में जल्द सुधार नहीं होने पर पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन छेड़ देंगे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां ने कहा कि चुनाव में मुस्लिम समाज का वोट लेकर सत्ता में पहुंची सपा सरकार ने रमजान में बिजली कटौती बढ़ाकर अपना असली चेहरा दिखा दिया है। बिजली विभाग के लोग रोजेदारों को चैन से आराम भी नहीं करने दे रहे हैं।
 बाद में प्रस्ताव पारित कर तय किया गया कि रात में होने वाली कटौती पर रोक नहीं लगाई गई तो संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। बैठक में कृष्ण विनोद मिश्र, मुजीब-उर-रहमान खां, सगीर अहमद अंसारी, संजीव गुप्ता, शारदा प्रसाद त्रिवेदी, हस्सू खां, जगदीश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें