त्योहारी सीजन में ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज। संवाद
शाहजहांपुर। त्योहारी सीजन में तला-भुना और मसालेदार खाने ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सबसे ज्यादा पेट में ऐंठन व गैस की शिकायत के मरीज पहुंच रहे हैं। बुधवार को 618 और मंगलवार को 284 लोगों ने ओपीडी में पर्चे बनवाए।
दीपावली पर अधिक मीठा और तला-भुना खाना खाने से एसिडिटी की समस्या होना आम बात है। इससे पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि खानपान में गड़बड़ी के कारण एसिडिटी और गैस की समस्या होती है। ऐसे में खानपान पर विशेष ध्यान दें। पाचन को ठीक रखने के लिए कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीने की आदत बनाएं। तले-भुने खाने से परहेज करें। बासी खाना बिल्कुल न खाएं।