फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे को पहला रोजा होने से रोजेदार खुश

Fri, 19 Jun 2015 11:44 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिर शुक्रवार से रमजान का पवित्र माह शुरू हो गया। पहले ही दिन जुमा की नमाज पढ़ी गई। पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने जामा मस्जिद में अपरान्ह दो बजे जुमा की नमाज पढ़ी। यहां के अलावा अन्य मस्जिदों में भी नमाज पढने को बच्चे-बूढ़े और युवा कतार में लगे दिखाई दिए। जामा मस्जिद समेत अन्य जगहों पर सुरक्षा के खास इंतजाम रहे। रोजा इफ्तार के वक्त भी प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही।
विज्ञापन

रमजान का पहला रोजा रखने के लिए बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों में भी खासा उत्साह देखा गया। मस्जिदों में तराबियां पढ़ी गईं। वहीं घरों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। जुमा होने के कारण मस्जिदों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाकर चूने का छिड़काव कराया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने जामा मस्जिद में नमाज अदा कराई। शाम को रोजा इफ्तार के बाद बाजार में खूब रौनक रही। चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी और बिजली कटौती भी लोगों की आस्था को डिगा नहीं सकी। यहां तक की बच्चों ने भी पूरे दिन हंसी-खुशी रोजा रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें