फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंथरा में लूप लाइन पर मालगाड़ी के पहिये पटरी से उतरे

विज्ञापन
बंथरा में उतरे मालगाड़ी के पहिये। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर/तिलहर। रोजा और शाहजहांपुर के बीच बंथरा रेलवे स्टेशन पर पंजाब जा रही मालगाड़ी के इंजन के पीछे वाले वैगन के चार पहिये पटरी से उतर गए। लूप लाइन होने के कारण यातायात पर कोई फर्क नहीं पड़ा। रोजा से राहत दुर्घटना ट्रेन को मौके पर रवाना किया गया। रात नौ बजे तक पहिये पटरी पर नहीं लाए जा सके थे।
विज्ञापन



मंगलवार की 6:20 बजे खाली मालगाड़ी के वैगन के पहिये झटके के साथ पटरी से उतर गए। लोको पायलट को झटके का अहसास होने व आवाज होने पर उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोका। इसके बाद पॉवर केबिन को सूचना दी। लूप लाइन होने के चलते यातायात पर कोई फर्क नहीं पड़ा। सूचना आने पर रोजा और शाहजहांपुर के अफसर मौके पर पहुंच गए और पहियों को पटरी पर लाने का प्रयास शुरू किया। राहत दुर्घटना ट्रेन ने पहुंचकर कार्य को शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि मालगाड़ी के डिरेल होने की सूचना मिली है। संचालन पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें