शाहजहांपुर। रोजा रेलवे स्टेशन पर बुधवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। पावर व ट्रैफिक ब्लॉक लेकर एक नंबर लाइन रेल कर्मचारियों द्वारा काम किया रहा था, तभी साइडिंग से कोयला उतारकर एक मालगाड़ी उसी लाइन पर आ गई। इसको देखकर लाइन पर काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई और वह जान बचाकर भाग निकले। मामले की ज्वाइंट रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय को भेज दी गई है।
बुधवार को दोपहर 2:25 से 3:25 बजे तक पॉवर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। पीआरडी के कर्मचारी एक नंबर लाइन पर पावर (बिजली) से संबंधित का कर रहे थे। इसी बीच रोजा साइडिंग पर कोयला उतारकर एक मालगाड़ी वापस लौटी। मालगाड़ी उसी लाइन पर आ रही थी, जिस पर कर्मचारी काम कर रहे थे। मालगाड़ी को देखकर कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। मालगाड़ी में न गार्ड का डिब्बा लगा था और ना ही शंटिंग पोर्टल, शंटिंग मैन आदि थे। इस पर कर्मचारियों ने सीढ़ी को वहीं छोड़ दिया और भाग खड़े हुए। अगर किसी की नजर मालगाड़ी पर न पड़ती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
मामले की जानकारी जब अधिकारियों को अधिकारियों को हुई तो उसको रफा-दफा कराने में लग गए। लेकिन किसी ने तरह से सूचना मंडल मुख्यालय तक तक पहुंच गई। इसके बाद रेल अधिकारियों के निर्देश पर घटना की ज्वाइंट रिपोर्ट बनाकर डीआरएम कार्यालय को भेजी गई। इस बीच पीआरडी और ट्रैफिक विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर ठिकरा फोड़ने पर लगे रहे।
ब्लॉक के दौरान पीआरडी के कर्मचारियों द्वारा एक नंबर लाइन पर सीढ़ी लगाकर काम किया जा रहा था, तभी साइडिंग से कोयला उतार कर एक मालगाड़ी वापस आ गई। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई है। घटना की ज्वाइंट रिपोर्ट बनाकर मंडल कार्यालय को भेज दी गई है। आगे की कार्रवाई मंडल कार्यालय के निर्देश पर होगी। - नवीन कुमार, वरिष्ठ प्रवर मंडल परिचालन अधिकारी