स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वाईफाई इंटरनेट सेवा शुरू हो गई है। स्टेशन पर आने वाले यात्री अब यहां मुफ्त में 4जी हाई स्वीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह सेवा शुरू करने के लिए गुगल की टीम ने दिसंबर के अंतिम सप्ताह में स्टेशन पर वाईफाई हॉट स्पॉट स्थापित करने का काम चालू किया था।
रेलवे और गुगल के बीच करार के तहत गूगल देश में ए ग्रेड 400 रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाईफाई सेवा चालू करा रहा है। शाहजहांपुर स्टेशन पर ए ग्रेड स्टेशन है। ऐसे में यहां भी इस सेवा का लाभ मिला है। पूरे स्टेशन परिसर में लोगों को वाईफाई सेवा मिल सके इसके लिए एक वाईफाई हॉट स्पॉट बनाया गया है। इसके साथ ही स्टेशन परिसर में अलग-अलग स्थानों पर सिग्रल सेंसर लगाए गए हैं। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी के मुताबिक इसका यात्रियों को लाभ मिलेगा।