फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुफ्त सफर... धक्का-मुक्की और इंतजार से चुकाई कीमत

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर ​राज्यरानी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार होने को लगी भीड़। संव - फोटो : bilawar news
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन पर सफर करने के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़ से परिवहन निगम की तैयारियों की हवा निकल गई। मुफ्त यात्रा के चलते बहनों को बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा। बस में सवार होने पर सीट को लेकर मारामारी रही। धक्का-मुक्की और नोकझोंक तक हो गई। शाम तक लोग जूझते रहे।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डे पर सुंदरीकरण के कार्य के चलते बसें परिसर में नहीं जा रहीं हैं। इसके चलते पुवायां, पलिया, मैलानी, पूरनपुर, पीलीभीत समेत बरेली और दिल्ली मार्ग की बसों को यहीं से संचालित किया जा रहा है। अन्य रूट की बसों का बरेली मोड़ और हथौड़ा चौराहे से संचालन हो रहा है। शनिवार सुबह रक्षाबंधन पर लोग सफर करने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचना शुरू हो गए।
अड्डे से बसें ही नदारद थीं। विभिन्न रूटों पर सफर करने आए लोग सड़क के दोनों ओर खड़े होकर बसों का इंतजार करते रहे। बस आते ही लोगों का हुजूम सीट घेरने की मशक्कत में लग जाता था। मुख्य द्वार पर मशक्कत के बीच खिड़की तक से अंदर प्रवेश किया। भीड़ के सापेक्ष बसें पर्याप्त नहीं थी।
विज्ञापन


बस अड्डे पर मेले जैसा माहौल
रोडवेज बसों में निशुल्क सफर के चलते बस अड्डे पर मेले जैसा माहौल रहा। निर्माणाधीन बस अड्डे के चलते लोग रोड के दोनों ओर खड़े होकर बसों का इंतजार करते रहे। दिन में कई बार बारिश होने पर उन्हें सिर छिपाना मुश्किल हो गया। इस बीच पूछताछ काउंटर से दिल्ली, बरेली, लखनऊ, सीतापुर समेत कई रूटों के सफर के लिए हथौड़ा चौराहे जाने का एनाउंस होता रहा।

फ्री सफर का क्रेज, निजी बसें खाली
रक्षाबंधन पर फ्री सफर को लेकर काफी ज्यादा भीड़ रही। फ्री में सफर के लिए लोगों ने काफी दुश्वारियों को सहन किया। वहीं, दूसरी ओर निजी बसों को त्योहार पर सवारियां तक नसीब नहीं हुई। अधिकतर बसें गिनती की सवारी लेकर चलीं। डग्गामार वाहनों को भी पूर्व के मुकाबले सवारी नहीं मिल सकी।

ट्रेनों में नहीं रहीं सीट को लेकर मारा-मारी
त्योहार के मौके पर अप और डाउन लाइन की ट्रेनों में सीट को लेकर ज्यादा मारा-मारी नहीं रही। पूर्व वर्षों के मुकाबले इस साल ज्यादा भीड़ नहीं रही। शनिवार को दोपहर में डाउन लाइन की राज्यरानी एक्सप्रेस भरकर आई, लेकिन यहां आते ही खाली हो गई। यात्री आसानी से ट्रेन की बोगी में सवार हो गए। सीट को लेकर ज्यादा मारा-मारी नहीं रही। इसी तरह त्रिवेणी एक्सप्रेस में सामान्य भीड़ रही। सुबह जाने वाली अप और डाउन लाइन की भीड़ भी सामान्य रही है।

जलालाबाद रोडवेज स्टेशन पर परेशान रहे यात्री
जलालाबाद। रोडवेज बस स्टेशन परिसर में सुबह से लेकर शाम तक यात्रियों का मेला लगा रहा। भीड़ इतनी ज्यादा रही कि यात्रियों को बस में घुसने और खड़े होने तक की जगह पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सबसे ज्यादा दिक्कत उन महिलाओं को हुई, जो बच्चों को साथ लेकर घर से अकेली निकलीं थीं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने भी पसीना बहाया।
बस स्टेशन प्रभारी बबिता मिश्रा ने बताया कि इन दोनों मार्गों के लिए कोई अतिरिक्त बस नहीं लगाई गई, आम दिनों की तरह केवल अनुबंधित बसें ही चल रही हैं। हालांकि, शाम चार बजे के बाद से बसाें में यात्रियों का दबाव थोड़ा कम होने लगा। लांग रूट के बस चालकों की त्योहार पर भी मनमानी बनी रही। रोज की तरह लंबी दूरी तय करने वाली वाली विभिन्न डिपो की अधिकतर सरकारी बसें स्टेशन के अंदर जाने के बजाए बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे से सीधे आती-जाती रहीं। त्योहार के कारण बरेली, कानपुर, कटरा सहित अन्य दूरदराज के शहरों को आने-जाने वाले लाेग बड़ी संख्या में रोडवेज स्टेशन में बसों की प्रतीक्षा करते रहे। संवाद

भीड़ के कारण जाम में फंसी एंबुलेंस

खुदागंज। रक्षाबंधन पर सुबह से ही मीरानपुर कटरा और निगोही मार्ग पर आने-जाने वालों की भीड़ होने लगी। मिठाई और राखियों की दुकानें सड़क के दोनों फुटपाथों पर लगी होने से पैदल राहगीरों को भी आवागमन में कठिनाई हुई। दोपहर 12 बजे के बाद निगोही चौराहे पर भीड़ की वजह से जाम लग गया। जाम में एक मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस वहां करीब आधा घंटा तक फंसी रही। एंबुलेंस चालक के बार-बार सायरन बजाने पर पुलिस नहीं पहुंची। बाद में वहां पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाकर एंबुलेंस को निकलने का रास्ता दिलाया। संवाद

आज रात 12 बजे तक फ्री में कर सकेंगी सफर

शाहजहांपुर। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि रविवार की रात 12 बजे तक महिलाएं व सहयात्री फ्री में सफर कर सकेंगे। शनिवार को साढ़े 40 लाख रुपये का लोगों ने सफर किया है। रविवार को यह आंकड़ा 50 लाख तक पहुंचने की संभावना है।

शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर राज्यरानी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार होने को लगी भीड़। संव- फोटो : bilawar news

शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर राज्यरानी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार होने को लगी भीड़। संव- फोटो : bilawar news

शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर राज्यरानी एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार होने को लगी भीड़। संव- फोटो : bilawar news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें