फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: 12 से 23 अगस्त तक होगा निशुल्क राशन वितरण, जानें ई-पॉस मशीन पर न लगे अंगूठा तो क्या करें

Fri, 11 Aug 2023 07:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय ने बताया कि अगस्त में वितरित होने वाले खाद्यान्न का निशुल्क वितरण 12 से 23 अगस्त के मध्य किया जाएगा। जिले के करीब 5.72 पात्र लोगों को इसका लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
निशुल्क राशन वितरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर जिले में शनिवार से निशुल्क राशन वितरण शुरू हो जाएगा। 12 दिन तक खाद्यान्न का वितरण होगा। जिले के करीब 5.72 पात्र लोगों को इसका लाभ मिलेगा। जिला पूर्ति अधिकारी ओमहरि उपाध्याय ने बताया कि अगस्त में वितरित होने वाले खाद्यान्न का निशुल्क वितरण 12 से 23 अगस्त के मध्य किया जाएगा। 

विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 किलोग्राम गेहूं व 21 किलोग्राम चावल कुल 35 किलो खाद्यान्न प्रति कार्डधारक एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं व तीन किलोग्राम चावल कुल पांच किलोग्राम खाद्यान्न निशुल्क वितरित किया जाएगा। कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण की सुविधा पोर्टेबिलिटी के माध्यम से भी मान्य रहेगी। 

ये भी पढ़ें- पत्नी बोली- सौतन नहीं बर्दाश्त: प्रेमिका ने कहा- रहूंगी प्रेमी के ही साथ, फंस गया पति; थाने में हंगामा
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ऐसे लाभार्थी जिनका किन्हीं कारणों से अंगूठा ई-पॉस मशीन पर नहीं लग रहा है, उन्हें मोबाइल ओटीपी वैरीफिकेशन के माध्यम से भी 23 अगस्त को खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। इस माह जनपद के 37829 अन्त्योदय कार्डधारकों को और 534508 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें