फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साफ करने के बहाने महिला से 1.5 लाख के जेवर ले गए ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जालसाज बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी में साफ करने का झांसा लेकर करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर उड़ा ले गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। हालांकि पुलिस तहरीर मिलने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके में बरेली मोड़ स्थित आवास एवं विकास कॉलोनी निवासी पंकज अग्रवाल के दरवाजे पर शुक्रवार शाम दो युवक पहुंचे। उन्होंने खुद को जेवर साफ करने का केमिकल बेचने वाला बताया। पंकज की पत्नी पूजा के बात करने पर युवकों ने विश्वास जमाने के लिए पहले अपने पास मौजूद जेवरों को केमिकल से साफ करके दिखाया। फिर उन्होंने पूजा से चांदी के जेवर मंगाए, जिन्हें केमिकल से साफ कर दिया। इसके बाद उन्होंने पूजा से सोने के जेवर साफ कराने को कहा। उनके झांसे में आकर पूजा ने अपने दोनों कंगन उतारकर साफ करने को दे दिए। युवकों ने पूजा से एक गहरा बर्तन और हल्दी मंगाई। उन्होंने पानी में केमिकल और हल्दी घोल बनाया और उसमें सोने के कंगन डाल दिए। उस घोल को पांच मिनट तक गर्म करने को कहा। पूजा ने घर के अंदर रसोई में जाकर घोल खौलाया और उसके बाद बाहर दरवाजे पर गईं तो दोनों युवक गायब थे। इस पर पूजा ने घोल के अंदर देखा तो कंगन नहीं थे। तब उन्हें ठगे जाने का अहसास हुआ। उन्होंने तत्काल अजीजगंज चौकी जाकर पुलिस को सूचना दी। हालांकि शनिवार देर शाम तक जालसाजों का पता नहीं चला। अजीजगंज चौकी प्रभारी नरेश चंद्र का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें