थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी राजेंद्र कुमार। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लोधीपुर पुल के पास घेराबंदी की। धोखाधड़ी के आरोपी आरसी मिशन थाना क्षेत्र के रौसर कोठी गांव निवासी राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर जिले में अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर धरपकड़ अभियान चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में 11 अप्रैल को राजेंद्र कुमार सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बताया गया था कि फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन की धोखाधड़ी से वसीयत कराकर बेच दी गई थी। संवाद