शाहजहांपुर। बंडा थाना पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के मुकदमे में आरोपी हरविंदर वर्तमान निवासी बृजबिहार काॅलोनी गली नंबर 26 थाना मुरादनगर गाजियाबाद को वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया।
मंगलवार को पुलिस आरोपी को बंडा थाने लेकर आई। यहां आरोपी से धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ की गई। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। संवाद