फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाहजहांपुर में पुल की रेलिंग तोड़कर रामगंगा में गिरा चारपहिया वाहन, पानी में डूबने की आशंका; तलाश जारी

Wed, 19 Nov 2025 07:58 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले में राहगीरों ने मंगलवार रात हुल्लापुर गांव के आगे रामगंगा पुल की रेलिंग टूटी देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आशंका जताई जा रही है कि रेलिंग तोड़कर कोई वाहन पुल से नीचे नदी में गिरा है। वाहन का पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन
पुल पर टूटी मिली रेलिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में हुल्लापुर गांव के आगे मंगलवार रात करीब 11 बजे एक चारपहिया वाहन रामगंगा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक रामगंगा के गहरे पानी में वाहन की तलाश जारी थी।

विज्ञापन


मंगलवार की रात राहगीरों ने रामगंगा पुल की करीब दस मीटर रेलिंग टूटी देखकर किसी वाहन के गिरने का अंदाजा लगाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन की तलाश शुरू की। टूटी रेलिंग को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि पिकअप या इससे बड़े किसी वाहन से रेलिंग टूटी है। 

नदी का बहाव काफी तेज 
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहन ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन गहराई अधिक होने के कारण कुछ पता नहीं चला। नदी का बहाव भी काफी तेज है। नाव के जरिये भी वाहन तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। अल्हागंज के कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश राजपूत ने बताया कि गोताखोरों को सूचना दी गई है। गोताखोरों के साथ फिर से तलाश शुरू कराई जाएगी। 
विज्ञापन


नदी की गहराई और बहाव तेज होने से वाहन का कुछ पता नहीं चल रहा है। सूचना पर सीओ जलालाबाद अजय राय और नायब तहसीलदार रोहित कटियार मौके पर पहुंच गए। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि किसी वाहन के पुल से गिरने की आशंका है। तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें