तीन से पांच अप्रैल तक मेगा ब्लॉक के कारण 14 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इस दौरान चार ट्रेनों को निरस्त किया गया है और 10 को दो घंटे तक देरी से चलाया जाएगा। इस दौरान शाहजहांपुर-आलमनगर रेल खंड पर इंटरलॉकिंग आदि के काम कराए जाएंगे।
दो दिन पहले ही बरेली होते हुए देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ है लेकिन बरेली-शाहजहांपुर-आलमनगर रेल खंड पर ट्रेनों की औसत स्पीड कम है। यहां इंटरलॉकिंग और अन्य कार्य प्रस्तावित हैं। इससे पहले 20 मार्च को ब्लॉक प्रस्तावित था, लेकिन होली के कारण इसे निरस्त कर दिया गया था। अब तीन से पांच अप्रैल तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान बरेली-वाराणसी और बरेली-प्रयागराज के बीच यात्रियों को समस्या हो सकती है।
इन ट्रेनों का नहीं होगा संचालन
14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस दो से चार अप्रैल तक निरस्त।
14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस तीन से पांच अप्रैल तक निरस्त।
14307 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस तीन से पांच अप्रैल तक निरस्त।
14308 बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस तीन से पांच अप्रैल तक निरस्त।