फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जेल में बंद चार कैदियों ने उत्तीर्ण की यूपी बोर्ड की परीक्षा

Sat, 26 Apr 2025 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जिला कारागार के परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले बंदियों को मिठाई ​खिलाते जेल अधीक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जेल में बंद चार कैदियों ने भी यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें तीन लोग आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। हत्या के एक आरोपी का मुकदमा अभी चल चल रहा है। परिणाम आने के बाद जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन

दहेज के लिए हत्या में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे दलवीर ने हाईस्कूल में 70.81 प्रतिशत अंक हासिल किए। हत्या के आरोपी दानिश खां ने 73.51 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं की परीक्षा पास की। आजीवन कारावास की सजा काट रहे धर्मेंद्र ने 66.66 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। आजीवन कारावास की सजा काट रहे अजीत सिंह ने 45.21 प्रतिशत अंक के साथ बारहवीं की परीक्षा पास की है।
जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि तीन बंदियाें ने जेल में रहते हुए फॉर्म भरा था। परीक्षा होने से पहले संजीव कुमार, मोहम्मद तनवीर और कृष्ण कुमार जेल से रिहा हो गए थे। गुड्डू स्वास्थ्य कारणों से परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। पिछले वर्ष भी सभी बंदी पास हुए थे। कारागार में उन्हें पढ़ने के लिए पाठ्य पुस्तक, पाठ्य सामग्री एवं अध्यापकों की व्यवस्था की जाती है। इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी व दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के जरिये बंदियों को उच्च शिक्षा देने की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें