शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से लखनऊ में आयोजित होने वाली अंडर-16 जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चार खिलाड़ियों का चयन बरेली मंडल की टीम में हुआ है।
कोऑर्डिनेटर डॉ.मनोज यादव ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में सत्यम का चयन विकेटकीपर बल्लेबाज, अंश तिवारी व जय प्रताप का चयन बल्लेबाज के रूप में हुआ है। जयंत का चयन मध्यम गति के तेज गेंदबाज के रूप में किया गया है। खिलाड़ियों के चयन पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य आनंद पाठक, सचिव आलोक मिश्रा, अध्यक्ष विष्णु भूषण जौहरी, फिरोज, वत्सल, कुशाग्र, अमित चौधरी, इरफान खान, फरीद, अभय सिंह गुर्जर आदि ने खुशी जताई है।
जय प्रताप
जय प्रताप
जय प्रताप