फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मामूली विवाद में मां-बेटा और बेटी पर हमले में चार लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। बरीबरा गांव में 18 अगस्त को मामूली विवाद में पोथीराम की पत्नी निखिला देवी, पुत्री शबनम और पुत्र सौरभ को पीटकर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने गजराज सिंह, प्रमोद सिंह, बालिस्टर सिंह और अरविंद सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निखिला देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी भैंस खुलकर गजराज के दरवाजे पर चली गई और वहां लगे पेड़ से अपने शरीर को रगड़ने लगी। इस पर गजराज गाली देने लगे। विरोध किया तो गजराज और उनके साथी हमलावर हो उठे। बचाने आए बेटे-बेटी को भी पीटा और उनका मोबाइल भी तोड़ दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें