फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मारपीट के मामले में पिता-पुत्र समेत चार लोग नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। कांकड़ मोहल्ले में करीब दस दिन पहले मामूली विवाद में आबिद और उनकी पत्नी शाहजहां समेत उनके बेटों को पीटकर घायल कर देने के मामले में पुलिस ने मोहल्ले के ही पिता-पुत्र समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कांकड़ निवासी साहिल ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले के वसीउल्लाह ने सड़क की उखड़ी ईंटों का ढेर रास्ते पर लगा दिया। इससे आवागमन बाधित होने पर वसीउल्लाह और उसके परिजनों से शिकायत की। इसी रंजिश में 30 सितंबर की रात वसीउल्लाह, रफीउल्लाह, सफीउल्लाह और सफीउल्लाह के पुत्र नाजिम ने लाठी-डंडे और बांका से हमला कर उनके माता-पिता समेत भाइयों शहजाद और सैफ को पीटकर घायल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें