फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैतीपुर के गोगेपुर गांव में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहहांपुर/ जैतीपुर। जैतीपुर इलाके के गोगेपुर गांव में कोरोना के चार संक्रमित और मिलने से लोगों में दहशत है। इधर, सोमवार को जिले में कुल 41 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले जैतीपुर इलाके के गोगेपुर गांव में एक युवक की बुखार से मौत हो गई थी। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने गोगेपुर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया तो दो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इनमें से एक व्यक्ति बहाने करके चुपचाप घर से भाग गया था।
हालांकि सोमवार दोपहर उसके मिलने पर कोविड अस्पताल भेज दिया गया। सोमवार को गोगेपुर गांव में दोबारा स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। कैंप में स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ मरीजों की एंटीजन आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए। इसमें चार लोग कोरोना संक्रमित मिले। गोगेपुर गांव में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से लोगों में दहशत फैल गई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. लईक अहमद ने बताया कि गोगेपर से भागा कोरोना संक्रमित रात में अपने घर पहुंच गया था। उसे कोसिड सेंटर भेज दिया गया है। सोमवार को जिले में कुल 41 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इस तरह कुल संमितों की संख्या 5828 हो गई है। इनमें 2569 ठीक होने के बाद घर जा चुके हैं। 2750 ने होम आइसोलेशन पूरा कर लिया है। कुल सक्रिय मरीज 509 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें