फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्वरोजगार के लिए मिलेगा चार माह का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए उद्योग निदेशालय, उत्तर प्रदेश कानपुर की योजना के तहत चार माह का सामूहिक प्रशिक्षण कराया जाएगा। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग संजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मेडिकल नर्सिंग, ब्यूटीशियन और इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का जूनियर हाईस्कूल उत्तीर्ण होना जरूरी है। उनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रशिक्षण पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र और मानदेय भी दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 24 सितंबर तक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें