फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिवाली की रात चार मिलियन यूनिट बिजली खर्च होने की संभावना

Sun, 12 Nov 2023 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दीपों के पर्व पर जिले को जगमग करने के लिए चार मिलियन यूनिट खर्च होने की संभावना है। त्योहार के लिए बिजली निगम ने तैयारी पूरी कर ली है। कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए अधिशासी अभियंताओं के नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। प्रत्येक उपकेंद्र पर नियुक्त टीम को हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार को देखते हुए बिजली निगम ने उपकेंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली थी। लाइनों के जर्जर तारों को बदलने के साथ अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया गया। 24 घंटे बिजली सप्लाई के लिए उपकेंद्रों पर कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। एसई ने निर्देश दिए कि फाल्ट आने पर तुरंत जाकर आपूर्ति को बहाल करें। अधिकारियों के अनुसार, एक दिन में चार मिलियन यूनिट से अधिक बिजली की सप्लाई की खपत होने की संभावना है। हालांकि, दिवाली के चलते ट्यूबवेल, माेटर आदि बंद रहने के चलते लोड कम रहेगा। एसई जेपी वर्मा ने बताया कि दिवाली को लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। शेड्यूल के अनुसार ही बिजली की सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें