फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 293 करोड़ से बरेली मोड़ से जलालाबाद तक बनेगी फोरलेन रोड

Wed, 22 Feb 2023 01:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/जलालाबाद। बरेली मोड़ से जलालाबाद तक बहुत जल्द वाहन फोरलेन पर फर्राटा भरेंगे। इस मार्ग के फोरलेन बनने से भगवान परशुराम की जन्मस्थली जलालाबाद तक पहुंचना आसान हो जाएगा। कांट में आए दिन जाम से होने वाली दिक्कत से भी छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद से जलालाबाद तक हाईवे को पहले से चौड़ा किया जा रहा है। अब जलालाबाद के याकूबपुर तिराहा से शहर के बरेली मोड़ तक 28.300 किमी लंबे मार्ग का चौड़ीकरण जल्द शुरू होगा। लोनिवि मंत्री के मीडिया प्रभारी विनीत मिश्र ने बताया कि बरेली मोड़ -जलालाबाद के बीच चैनेज नंबर 468.750 से लेकर 497.050 तक मार्ग चौड़ा करके फोरलेन बनाया जाएगा। इस कार्य पर 293 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
इस मार्ग के चौड़ा हो जाने से जनपद के सैकड़ों आस्थावानों को भगवान परशुराम की जन्मस्थली तक पहुंचना आसान हो जाएगा। साथ ही आने वाले समय में गंगा एक्सप्रेस-वे पर जाने वालों की भी वहां तक पहुंच आसान हो जाएगी। लोनिवि मंत्री के मीडिया प्रभारी ने बताया कि जलालाबाद के विधायक हरीप्रकाश वर्मा और ददरौल के विधायक मानवेंद्र सिंह हाईवे के इस हिस्से को फोरलेन बनाए जाने की पीडब्ल्यूडी मंत्री से मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद अब जल्द ही लोनिवि मंत्री चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


हाईवे चौड़ा होने से खत्म होंगे एक्सीडेंट जोन
लिपुलेख-भिंड हाईवे पर जलालाबाद से लेकर बरेली मोड़ तक कई ऐसे खतरनाक ठिकाने हैं जहां आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। डबल लेन वाले रास्तों पर वाहनों की ओवरटेकिंग के दौरान उनकी आमने सामने टक्कर होना आए दिन की बात है। याकूबपुर तिराहा से बारह पत्थर चौराहा के बीच नगरिया गांव के सामने वाली पुलिया एक्सीडेंट जोन बन चुकी है। इसी तरह उबरियां मंदिर और प्राचीन शिव मंदिर के लिए विख्यात भैंसटा कलां गांव के मोड़ वाले तिराहे पर भी अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। माना जा रहा है कि हाईवे फोर लेन बनने पर दुर्घटना वाले ये सभी ठिकाने यात्रा के लिए सुरक्षित बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें