फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सपा उम्मीदवार समेत चार ने कराया नामांकन

Tue, 23 Apr 2024 04:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोकसभा निर्वाचन और ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा समेत चार उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। लोकसभा के दो उम्मीदवारों का जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के कक्ष नंबर 10 में नामांकन हुआ।
विज्ञापन

ददरौल विधानसभा के लिए एसडीएम कार्यालय कक्ष नंबर 11 में नामांकन हुआ। लोकसभा चुनाव के लिए सपा प्रत्याशी गजियाबाद की तहसील लोनी क्षेत्र के प्रेम विहार निवासी राजेश कश्यप सोमवार दोपहर करीब एक बजे नामांकन कराने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने चार सेट जमा किए। उनके साथ में ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा उम्मीदवार शाहजहांपुर की सदर तहसील क्षेत्र के गांव कहिलिया रुद्रपुर निवासी पूर्व राज्यमंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने एसडीएम कार्यालय में नामांकन किया।
सीपीआई से रोशनगंज निवासी सुरेश कुमार ने लोकसभा उम्मीदवार के रूप में नामांकन कराया। चौथा नामांकन ददरौल विधानसभा सीट के लिए राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी के उम्मीदवार पोस्ट जुझारपुर के गांव जारमानो निवासी रामपाल ने कराया। अब तक लोकसभा के लिए तीन और ददरौल उपचुनाव के लिए दो नामांकन हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें