अग्रसेन भवन में आयोजित श्री बाला जी महाराज जन्मोत्सव कार्यक्रम में राजतिलक करते मुख्य अतिथि नव
शाहजहांपुर। हनुमान जन्मोत्सव/जयंती को लेकर हनुमत धाम में सोमवार को रामचरित मानस के अखंड पाठ का शुभारंभ हो गया। अग्रसेन भवन में राजतिलक कार्यक्रम हुआ। मंगलवार को भव्य तरीके से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
श्री मेहंदीपुर बाला जी सेवा समिति की ओर से केरूगंज स्थित अग्रसेन भवन में श्री बाला जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत सोमवार को दूसरे दिन राजतिलक हुआ। इसके साथ ही रविवार से चल रही श्री रामचरित मानस पाठ का समापन हुआ। मुख्य अतिथि रेबाड़ी वाले गुरुजी नवनीत भारद्वाज ने विधिवत राजतिलक किया।
शाम को संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। श्री बालाजी महाराज का संकीर्तन देर रात तक चला। मंगलवार को श्री हनुमान महायज्ञ व पूर्णाहुति होगी। इसके बाद भंडरा चलेगा। हनुमत धाम विसरात घाट पर दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव/हनुमान जयंती समारोह का श्री रामचरित मानस अखंड पाठ के साथ शुभारंभ हुआ। मंदिर के पुजारी हरिमोहन वाजपेयी, जयप्रकाश वाजपेयी, अमन पांडेय, अर्थ अग्निहोत्री ने पाठ किया।
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, चंद्रशेखर खन्ना धीरू तथा श्री हनुमत धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने मंगलवार को होने वाले आयोजन की तैयारियों का जायजा लिया, जहां सुबह नौ बजे प्रभु श्रीराम के राजतिलक कार्यक्रम के बाद रामचरित मानस अखंड पाठ का समापन होगा। उसके बाद हवन तथा भंडारा में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। शाम 06ः30 बजे से 09ः30 बजे तक भजन संध्या होगी। इसमें लोक गायिका पद्म विभूषित मालिनी अवस्थी, वृंदावन के सुप्रसिद्ध भजन गायक राधिकेश व उनकी टीम यहां आकर भजन प्रस्तुत करेगी।
-