फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 30 हजार वर्ग मीटर में हो रही चार अवैध प्लाॅटिंग को किया गया ध्वस्त

विज्ञापन
शाहबाजनगर क्षेत्र में अवैध प्लाॅटिंग को जेसीबी से ध्वस्त कराती एसडीए की टीम। स्रोत: एसडीए
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण (एसडीए) की ओर से गांव शाहबाजनगर में अवैध तरीके बनाई गई चार अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। जेसीबी से अवैध निर्माण को हटा दिया गया।
विज्ञापन

शाहबाजनगर क्षेत्र में बगैर ले-आउट पास कराए व मानचित्र स्वीकृत कराए चार स्थानों पर 30 हजार वर्गमीटर भूमि पर प्लाॅटिंग करके चहारदीवारी करा दी गई थी। जानकारी होने पर प्राधिकरण सचिव अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम शुक्रवार दोपहर मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।
सचिव अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया गया कि जनमानस से बार-बार यह आग्रह किया जा रहा है कि प्राधिकरण की सीमा के अंतर्गत कोई भी भूमि क्रय करने से पूर्व यह अवश्य देख लें कि उस भूमि का ले-आउट पास है या नहीं। जिस स्थल पर उनके द्वारा जमीन ली जा रही है, वह जमीन महायोजना-2031 में आवासीय परियोजना के लिए आरक्षित होनी चाहिए।
विज्ञापन

लोग अवैध रूप से जमीन की बिक्री करने वाले लोगों के झांसे में आकर जमीन खरीदकर फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में कोई भी नया निर्माण प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना न करें। ऐसा करने वाले के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें