फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंडा का गायत्रीनगर मोहल्ला समेत चार इलाके सील

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को खुदागंज इलाके के म्यूना व कुआंडांडा गांव की दो महिलाएं, बंडा के गायत्री नगर का एक युवक और पुवायां के दंपती व उनका बेटा संक्रमित मिले थे। चारो इलाकों को कंटेन्मेंट जोन घोषित करने के साथ शनिवार को सील कर दिया गया। संक्रमितों के परिजन को सैंपल लेने के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। सभी इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सर्वे कर रही हैं।
विज्ञापन

पुवायां/ बंडा। पुवायां के गांव कहमारा में दंपती और उनका पुत्र संक्रमित पाए गए थे। शुक्रवार को तीनों को इलाज के लिए भेज दिया गया था। गांव को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर सैनिटाइज किया गया। एसडीएम दशरथ कुमार ने बताया कि कहमारा गांव में दो बैरियर लगाए गए हैं और तीन रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है। लोगों से घरों में ही रहने की अपील की गई है। पुवायां के सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि गांव में तीन टीमें लगाकर घर घर सर्वे कराया जा रहा है। जिस किसी में कोरोना के लक्षण मिलेंगे, उसे जांच के लिए भेजा जाएगा। अभी तक कुल 25 लोग चिह्नित किए गए हैं। इसमें 16 लोगों के सैंपल लेने के लिए शनिवार को शाहजहांपुर भेजा गया है।
बंडा के मोहल्ला गायत्रीनगर में युवक के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद युवक के मकान के चारो ओर 250 मीटर का एरिया सील कर दिया गया। सीएचसी प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ला गायत्री नगर में घर घर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग की है। संक्रमित युवक की मां और पिता का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। बंडा के मोहल्ला मुरादपुर में दूसरे संक्रमित युवक के परिवार के 12 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। मुरादपुर के युवक के साथ लकड़ी की टाल पर काम करने वाले चार श्रमिकों और दिल्ली से उसके साथ आए दो लोगों का सैंपल शनिवार को लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

म्यूना गांव की संक्रमित महिला के पति की रिपोर्ट निगेटिव आई
खुदागंज। पुलिस ने म्यूना और कुंआडांडा को बैरियर लगाकर सील कर दिया है। म्यूना गांव की संक्रमित महिला के परिवार के 23 लोग जिला अस्पताल भेजे गए, जिनमें महिला के पति की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक गांव को सैनिटाइज नहीं किया गया। उधर, कुंआडांडा की संक्रमित महिला के पति और दो बच्चों को सरकारी एंबुलेंस में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया।
जरूरी वस्तुओं की होगी होम डिलीवरी
पुवायां। बंडा के मोहल्ला गायत्रीनगर को सील किए जाने के साथ ही तमाम दुकानें भी इसके दायरे में आने के कारण बंद हो गई हैं। उधर पुवायां के गांव कहमारा को भी सील किया गया है। एसडीएम दशरथ कुमार ने बताया कि कंटेंन्मेंट जोन में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई ठेलों के माध्यम से कराई जाएगी। लोगों से कहा गया है कि घरों में ही रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें